{"_id":"6783dfd0adb2c4339a08add4","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-1-sml1008-470774-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एलईडी लाइटों से जगमग करेंगे जाखू में भगवान हनुमान के चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एलईडी लाइटों से जगमग करेंगे जाखू में भगवान हनुमान के चित्र
विज्ञापन
मंदिर परिसर में आकृतियों का हुआ रंग-रोगन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शिमला। राजधानी के जाखू मंदिर का भीतरी परिसर अब नए रूप में नजर आएगा। हनुमान की मूर्ति के पास परिक्रमा स्थल पर लगे चित्रों में एलईडी लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। बीते कुछ दिनों से इनकी साफ सफाई हो रही थी। मंदिर में लगे इन चित्रों में केसरीनंदन के जीवन से जुड़ी बड़ी घटनाओं को दर्शाया गया है। ये चित्र यहां आने वाले भक्तों की आस्था का भी केंद्र हैं। मंदिर में इस तरह की कुल सात चित्र हैं, जिनमें लंका दहन, संजीवनी लाने समेत अक्षय कुमार संहार से जुड़े प्रसंगों के दर्शन हैं। जाखू मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।
जाखू मंदिर कमेटी के सदस्य इशू ठाकुर ने बताया कि चित्रों में आधुनिक लाइटें लगाई गई हैं, ताकि यह और अधिक आकर्षक लगें। इसके अलावा मंदिर परिसर में अन्य आकृतियों में भी रंग-रोगन का काम करवाया गया है। आने वाले दिनों में मंदिर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम किए जाने हैं।