फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural activity in shimla

Shimla News: राजधानी में 17 को धूमधाम से मनाया जाएगा रामलला का जन्मोत्सव

Sun, 14 Apr 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
cultural activity in shimla
रामनवमी के लिए रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजे मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में 17 अप्रैल को रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल दोपहर 01:25 बजे शुरू होगी। नवमी तिथि अगले दिन दोपहर 03:15 बजे तक रहेगी। ऐसे में चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन 17 अप्रैल को ही रामनवमी मनाई जाएगी।
राजधानी के मंदिरों में रामनवमी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। राम बाजार स्थित राम मंदिर और खुशहाला महावीर मंदिर में सजावट की गई है। रामनवमी को लेकर मंदिरों में रामकथा और रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। राम मंदिर में 17 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे राम प्रकटोत्सव होगा। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन होंगे। इसके साथ ही धार्मिक सभाओं और संस्थाओं की ओर से मंदिर में कीर्तन किया जाएगा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, आचार्य स्वामी माधव शरण, डेरा बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल, ब्रह्म कुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की ओर से प्रवचन और कीर्तन किया जाएगा। राम मंदिर सूद सभा शिमला के प्रधान राजीव सूद ने बताया कि रामनवमी को लेकर मंदिर को सजाया जा रहा है। मंदिर में 17 अप्रैल को रामजन्मोत्सव मनाया जाएगा। भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

----
रामनवमी पर राजधानी में आज निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
रामनवमी के उपलक्ष्य पर सोमवार को राममंदिर से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:30 बजे शोभा यात्रा मंदिर से कार्टरोड, गंज बाजार, सीटीओ, लोअर बाजार, शेरे पंजाब, मालरोड से सीटीओ होते हुए मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान राम दरबार, हनुमान, गणेश की झांकियां निकाली जाएंगी। कलाकार शिव तांडव करेंगे। धार्मिक संस्थाएं और सभाएं कीर्तन करेंगी। एसडी स्कूल, आर्य समाज, सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे शोभा यात्रा में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed