फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cu Vice Chancellor Dr. Kuldeep Chand Agnihotri statement over British rule

भारत को दुनिया से अलग-थलग रखने के लिए अंग्रेजों ने किया विभाजन : अग्निहोत्री

Wed, 19 Dec 2018 06:03 PM IST
ashok chauhan अमर उजाला, काव्य डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, काव्य डेस्क, नई दिल्ली Published by: ashok chauhan Updated Wed, 19 Dec 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
cu Vice Chancellor Dr. Kuldeep Chand Agnihotri statement over British rule

भारत का यूरोप-अफ्रीका से सड़क संपर्क काटने के लिए अंग्रेजों ने जाते-जाते विभाजन कर दिया था। इसके पीछे अंग्रेजों का मकसद था कि भारत फिर उभरकर विश्व शक्ति न बन पाए। यह बात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने धौलाधार परिसर में कही।

विज्ञापन


उन्होंने ललितादित्य व्याख्यानमाला के तीसरे संस्करण के आगाज कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की भू-राजनीति विषय पर अपने विचार रख रहे। उन्होंने कहा कि 200 साल तक अंग्रेजों ने भारत के लोगों को दबाने के लिए हर प्रकार की नीति अपना ली, लेकिन वे पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


अंत में जाते समय उन्होंने भारत को विश्व के अन्य महाद्वीप से अलग थलग रखने के लिए विभाजन कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि भारत फिर उभरकर बड़ी ताकत बन भी जाए तो यूरोप-अफ्रीका के देशों से इसका सड़क संपर्क न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विवाद भी इसी मंशा से सामने लाया गया। उन्होंने कहा कि ललितादित्य व्याख्यानमाला विभिन्न विषयों को समझने के लिए अच्छी पहल है।

वहीं, व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ. जयप्रकाश सिंह ने कहा कि तीसरे संस्करण में हर महीने बुधवार को अलग-अलग विषय पर स्रोत व्यक्ति विचार रखेंगे। व्याख्यानमाला जून 2019 तक चलेगी।


शुभारंभ व्याख्यान में सीयू के प्रो. वीसी हंस राज शर्मा, प्रो. रोशन लाल, प्रो. मनोज सक्सेना, डॉ. विवेक शर्मा, मोनिका कुमारी सहित शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed