{"_id":"5ee229005fa8c12db717ad2c","slug":"cu-himachal-pradesh-will-not-take-fee-from-students-in-containment-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश से बाहर और कंटेनमेंट जोन में फंसे छात्रों की परीक्षा नहीं लेगा सीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश से बाहर और कंटेनमेंट जोन में फंसे छात्रों की परीक्षा नहीं लेगा सीयू
Fri, 12 Jun 2020 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश से बाहर और कंटेनमेंट जोन में फंसे हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं सीयू प्रशासन अभी नहीं लेगा। इन्हें परीक्षा देने के लिए बाद में मौका मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को अपने-अपने विभाग के अध्यक्षों को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न अध्ययन कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू की हैं। इस दौरान सीयू प्रशासन ने ऐसे छात्रों की परीक्षाएं बाद में करवाने का फैसला लिया है, जोकि प्रदेश से बाहर हैं या कंटेनमेंट जोन में फंसे हैं। ऐसे छात्रों को स्थिति सामान्य होने पर केंद्रीय विवि अपने शेष पेपरों को देने की सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
परीक्षा से पहले और बाद में सैनिटाइज होगा हाल
हिमाचल प्रदेश सीयू में शुरू हुए अंतिम सेमेस्टर की यूजी और पीजी विषयों की परीक्षाओं के प्रशिक्षार्थियों को थर्मल स्कैनिंग के बाद हाल में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा हाल को पेपर शुरू होने से पहले और बाद में सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के बाहर और कंटेनमेंट जोन में फंसे सीयू के छात्रों की परीक्षाएं बाद में ली जाएंगी। छात्रों को इसके लिए अपने-अपने विभागाध्यक्षों को सूचित करना होगा। - डा. संजीव शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी