{"_id":"5d024b1fbdec226d771c4a1f","slug":"ct-scan-machines-in-all-medical-colleges-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मेडिकल कॉलेजों में लगेंगी सीटी स्कैन मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मेडिकल कॉलेजों में लगेंगी सीटी स्कैन मशीनें
Fri, 14 Jun 2019 11:32 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : गूगल
हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन मशीनें स्थापित होंगी। प्रदेश सरकार ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को यह सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और टांडा मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा है। मेडिकल कॉलेज में मंडी, हमीरपुर, ऊना, चंबा में भी यह सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे मशीनें स्थापित की जा रही हैं। जिलों के अस्पतालों में डॉक्टर मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन