फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cs Prabodh Saxena said - Department should play its role honestly in elections.

Shimla News: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना बोले- चुनाव में भूमिका ईमानदारी से निभाएं विभाग

Fri, 22 Mar 2024 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 07:44 PM IST
सार

 मुख्य सचिव ने सभी विभागों को उनकी सौंपी गई भूमिका को ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक को लाइसेंसी आग्नेय अस्त्रों की शत-प्रतिशत जमाबंदी और लंबित गैर जमानती वारंटों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
cs Prabodh Saxena said - Department should play its role honestly in elections.
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित बैठक में प्रशासनिक सचिव मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को उनकी सौंपी गई भूमिका को ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक को लाइसेंसी आग्नेय अस्त्रों की शत-प्रतिशत जमाबंदी और लंबित गैर जमानती वारंटों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। कहा कि मतदान केंद्रों के रूप में उपयोग की जाने वाली इमारतों का अच्छी तरह से रखरखाव किया जाए। उनमें आयोग की ओर से निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा क्षेत्रों को बंद करने, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने के दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को कैशलेस इलाज सुविधा की अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर और स्वयंसेवकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नामांकन से छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं का मतदाता सूची में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रधान सचिव निर्वाचन मनीष गर्ग ने प्रदेश में चुनाव तैयारियों के प्रति विभिन्न विभागों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, जल शक्ति विभाग और गृह ओंकार चंद शर्मा, प्रमुख सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव प्रशासनिक सुधार सी. पॉलरासु, सचिव शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क राकेश कंवर, पुलिस महानिदेशक संजीव रंजन ओझा और विभागाध्यक्ष समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed