फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: How the accused became a millionaire in a short time, Income Tax Department is busy

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: कम समय में आरोपी कैसे बने करोड़पति, आयकर विभाग रिकॉर्ड खंगालने में जुटा

Wed, 25 Oct 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 11:07 AM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले का मुख्य आरोपी फरार है। अब तक की जांच में ढाई लाख से अधिक लोगों की आईडी बने होने का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: How the accused became a millionaire in a short time, Income Tax Department is busy
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी आयकर विभाग से भी जानकारियां जुटा रही है। आयकर विभाग ने इन आरोपियों का रिकाॅर्ड खंगालने में जुटा है। लोगों को ठगकर कैसे आरोपी इतने कम समय में करोड़पति बन गए, आयकर विभाग के अधिकारी पता लगाने में जुट गए हैं। ऐसे में इन आरोपियों पर आयकर विभाग का भी शिकंजा कर सकता है। क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले का मुख्य आरोपी फरार है। अब तक की जांच में ढाई लाख से अधिक लोगों की आईडी बने होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


आरोपियों ने हिमाचल के साथ ही कई अन्य राज्यों में भी ठगी का जाल बिछाया और चंद सालों में लाखों लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया। विभिन्न माध्यमों से 2300 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन सामने आ चुकी है। आने वाले समय में ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। पुलिस एसआईटी अब तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें ज्यादातर लोग जिला मंडी के बताए जा रहे हैं। हालांकि बाहरी राज्यों के लोग भी इन आरोपियों के संपर्क में हैं। ऐसे में हिमाचल पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इन आरोपियों को पकड़ने में लगी है। पंजाब पुलिस ने भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed