फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crowd gathered in the markets on Dhanteras, bumper business of utensils and jewelry

Shimla News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ बर्तनों और गहनों का बंपर कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the markets on Dhanteras, bumper business of utensils and jewelry
दुकानों पर सुबह से लग गईं थीं लाइनें, लोअर बाजार में दोपहर बाद चलने के लिए नहीं बची जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए राजधानी के बाजारों में मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के लोअर बाजार में दोपहर के समय पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों की दुकानों में रही।

सुबह 9:00 बजे से ही शहर में बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की लाइनें लग गईं। कारोबारियों ने दुकानों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए थे। लोअर बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे। भीड़ का आलम यह था कि बाजार के एक छोर से दूसरी तरफ पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। आम दिनों में बाजार का यह सफर दस मिनट का है। बर्तन कारोबारियों ने अपनी दुकानों के बाहर भी बर्तन सजा कर रखे थे। दोपहर एक बजे तक शहर की सभी बर्तन की दुकानें ग्राहकों से भर चुकी थीं। रेशमा और नेहा ने बताया कि सुबह जल्दी से घर से इसलिए निकले थे कि भीड़ नहीं होगी लेकिन बाजार पहले ही भर चुका है।
विज्ञापन


कारोबारी मनोज ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग कांसे के बर्तनों की है। लोग कांसे की थाली, गिलास, चम्मच और कटोरी सेट ज्यादा खरीद रहे हैं। आभूषण की दुकानों पर भी खूब रौनक रही। सबसे पहले एडवांस बुकिंग करने वाले लोगों को शुभ मुहूर्त में सामान दिया गया। लोगों ने शादियों और एक दूसरे को तोहफे देने के लिए सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी की। धनतेरस पर कपड़े, जूते से लेकर मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी हुई। उपनगर शोघी, संजौली, टुटू, खलीनी, छोटा शिमला, ढली और न्यू शिमला के बाजारों में शुक्रवार को काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article