{"_id":"adaf38e53242e6f5e3ac5238e779aafe","slug":"cross-country-race-at-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री रेस में स्वाति बनी सर्वश्रेष्ठ धाविका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री रेस में स्वाति बनी सर्वश्रेष्ठ धाविका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Aug 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर महाविद्यालय में आयोजित प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में धर्मशाला की स्वाति ट्रैक की उड़नपरी बनी। क्रॉस कंट्री स्पर्धा में स्वाति को सर्वश्रेष्ठ धाविका, जबकि रमेश को सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब मिला है।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक बंबर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रास कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, धर्मशाला, हरिपुरधार, जोगिंद्रनगर, ऊना, अंब, संजौली, आरकेएमवी, कोटशेरा, अर्की, सुजानपुर टिहरा, नादौन, सुंदरनगर, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के प्रभारी डा. प्रवेश शर्मा ने कहा कि यह बिलासपुर कॉलेज के लिए गौरव की बात है कि इस तरह की प्रतियोगिता करवाने का मौका मिला। कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में लड़कों का साढ़े बारह किलोमीटर, लड़कियों का छह किमी का ट्रैक निर्धारित किया गया था।
इन खिलाड़ियों ने झटके खिताब
क्रास कंट्री की महिला प्रतिस्पर्धा में स्वाति, नेहा हमीरपुर, कांता जोगिंद्रनगर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में रमेश कुमार मंडी, राम किशोर हमीरपुर, विजय कुमार बिलासपुर ने क्रमश: पहला, दूसरा, तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग टीम प्रतिस्पर्धा में हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, पुरुष वर्ग में हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।