फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   crisis for scholarship of schedule caste students in himachal pradesh

अनुसूचित जाति के एक हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट

Thu, 06 Feb 2020 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Feb 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
crisis for scholarship of schedule caste students in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में स्थित 122 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के 1082 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट खड़ा हो गया है। डिग्री कॉलेज, पालीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में पढ़ने वाले इन विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदनों की हार्ड कॉपी उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा नहीं करवाई गई है। शिक्षा निदेशालय ने इन संस्थानों के प्रभारियों को नोटिस जारी कर 26 फरवरी तक दस्तावेज जमा करवाने का अंतिम मौका दिया है। 

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा राकेश भारद्वाज ने बताया कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2019-20 समाप्त होने के बाद छात्रवृत्ति जारी नहीं की जाएगी। इसके लिए शिक्षण संस्थानों के प्रभारी जिम्मेवार होंगे। प्रदेश में 250 करोड़ से अधिक राशि का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद से उच्च शिक्षा निदेशालय ने धनराशि जारी करने की प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। अब ऑनलाइन आवेदनों के साथ-साथ हार्ड कॉपी भी संस्थानों से मांगी जाती है। इन हार्ड कॉपी का ऑनलाइन आवेदनों से मिलान करने के लिए छात्रवृत्ति शाखा में विशेष कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed