फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Murdered his Uncle at Una.

भतीजे के साथ शराब पीना पड़ा महंगा, झगड़े के बाद चाचा की हत्या

Tue, 04 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Tue, 04 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth Murdered his Uncle at Una.

पहले चाचा और भतीजे ने इकट्ठी शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए भतीजे ने चाचा की जान ले ली। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना का है।

विज्ञापन


यहां क्षेत्र के जाड़ला कोयड़ी में नशे में धुत्त भतीजे ने अपने ही चाचा को फर्श पर पटक कर कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जाडला कोयड़ी निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार के रविवार को वेद प्रकाश और उनका भतीजा संजय कुमार कथित तौर पर शराब का सेवन कर रहे थे। देर शाम नशे में दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और संजय ने अपने चाचा वेद प्रकाश को सिर के बल फर्श पर पटक दिया और भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते वक्त चाचा ने तोड़ा दम

Youth Murdered his Uncle at Una.

इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। काफी देर बाद भी जब वेद प्रकाश घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई उसकी तलाश में वहां आया और वेद प्रकाश को लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। इकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई, जबकि वेद प्रकाश को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। लेकिन्र, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में दोनों के नशे में धुत्त होकर झगड़ा होने के बात सामने आई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed