{"_id":"56e980534f1c1b03688b460e","slug":"youth-murdered-at-chamba-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेले में युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी में दो युवकों ने मिलकर अपने ही साथी की हत्या कर दी है। हत्या का यह मामला मृतक की चचेरी बहन पुर्नी देवी पत्नी जन्म सिंह गांव पुंटो पांगी ने शेर सिंह पुत्र राम सरण गांव कोठी किरयूनी व मान सिंह पुत्र संतोष कुमार गांव सेरी पांगी पर दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुर्नी देवी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने एक स्थानीय मेले में शेर सिंह (24) पुत्र अमर नाथ गांव सेरी पांगी की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जिसके बाद शेर सिंह घायल अवस्था में अपने घर आकर सो गया। लेकिन अगली सुबह जब शेर सिंह की बहन ने कमरे में जाकर देखा तो शेर सिंह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले से संबंधित सभी लोगों के बयान दर्ज करके आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक एक दूसरे को काफी करीब से जानते थे।
पुलिस कर रही है मामले की जांच : डीएसपी
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। जिसकी निष्पक्षता से छानबीन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मामले में आरोपी दो युवकों को पकड़ कर शीघ्र अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से पूछताछ के लिए अदालत में आरोपियों को रिमांड पर लेने की याचिका दायर की जाएगी।