{"_id":"56eabb144f1c1b08178b45bd","slug":"youth-commit-suicide-grandfather-died-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते ने लगाया फंदा, खबर सुनकर दादा ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोते ने लगाया फंदा, खबर सुनकर दादा ने भी तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
Updated Fri, 18 Mar 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
दलीप सिंह ने घर के भीतर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता से झगड़ा होने के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता चलते ही इसके दादा ने भी दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है। यहां उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत बेला में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
यहां के युवा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, आत्महत्या करने की सूचना जब उसके दादा को मिली तो उनकी भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को बेला गांव निवासी दलीप सिंह (30) का किसी बात को लेकर अपने पिता टिकम सिंह से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
झगड़ा इतना बढ़ गया कि दलीप सिंह ने अपने पिता की पिटाई कर दी। इस दौरान हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण एवं पड़ोसी एकत्रित हो गए। उन्होंने अपने पिता की पिटाई करने पर दलीप सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
इस पर दलीप सिंह ने शर्मिंदा होकर घर के भीतर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। दलीप सिंह के दादा अछबू राम को जब इस घटना का पता चला तो एक घंटे बाद उसकी भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वीरवार को दादा एवं पोते का एक साथ दाह संस्कार किया गया। बेला पंचायत प्रधान रमेश चंद चौहान ने इसकी पुष्टि की।