फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth burnt alive in a fire sparked by short circuit

शार्ट सर्किट से भड़की आग में युवक जिंदा जला

Fri, 13 Jun 2014 03:14 PM IST
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, शिमला
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jun 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Youth burnt alive in a fire sparked by short circuit

विज्ञापन

कुल्लू जिला के दलाश में दो मंजिला मकान में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। मामला दलाश के कुठेड़ पंचायत के दोघरी गांव का है। अग्निकांड में शेर सिंह (38 ) मकान में जिंदा जल गया।

आगजनी में 20 कमरों का दो मंजिला घर भी जलकर स्वाह हो गया है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि हादसा और भी भयानक हो सकता था, लेकिन हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे।

विज्ञापन


आगजनी में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हादसा वीरवार शाम करीब 5:45 बजे हुआ। जब शेर सिंह घर पर अकेला था। इसी दौरान अचानक लकड़ी के घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की शेर सिंह को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि सबकुछ देखते देखते जलकर राख हो गया।

पूर्व प्रधान महेंद्र ठाकुर ने बताया कि घर में रखे किसी भी सामान को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि शेर सिंह और महंत राम पुत्र सेस राम इस दो मंजिला घर में रहते थे। एसडीएम नीरज गुप्ता ने कहा कि सूचना मिलते वह टीम के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं।


पता चला है कि मकान में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। आगजनी के कारण घर में रखे जेवरात, कपड़े, नकदी सहित खाद्यान्न सामग्री भी जल कर स्वाह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed