{"_id":"6062bb071b42693d6e5dac9b","slug":"youth-arrested-with-one-and-half-kg-of-charas-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पतलीकूहल में चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल: पतलीकूहल में चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Tue, 30 Mar 2021 05:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Mar 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस ने पतलीकूहल में पनगां सड़क पर युवक को 1.600 किलो चरस के साथ दबोचा है। धर्मशाला के आरोपी के पास तलाशी के दौरान नशा बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बीती रविवार रात पनगां सड़क में नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे टशी जमयांग (25) निवासी चेमोर हाउस, डाकघर सिद्धपुर, धर्मशाला, जिला कांगड़ा को आते देखा।
विज्ञापन
जैसे ही युवक ने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया। पुलिस को युवक पर शक हुआ। आरोपी होली के मौके पर चरस की खेप को जिले से बाहर ले जाने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपी के साथ इस डील में और लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन