फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Young woman attacked by Blade, man injured

विवाद : युवती ने ब्लेड से किया हमला, युवक गंभ्ाीर

Sun, 06 Jul 2014 08:53 PM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
Young woman attacked by Blade, man injured

थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल इलाके में एक व्यक्ति ने एक युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जमीन के विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ऊना जिले में जमीन के विवाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार नरेश कु मार निवासी लोअर बसाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार को दोपहर के समय वह अपने खेतों में घास काटने गए थे।

भाई के साथ हुई लड़ाई तो युवती ने किया हमला

Young woman attacked by Blade, man injured

जमीन के विवाद के कारण पंकज निवासी लोअर बसाल, पंकज की माता और बहन भी वहां आ पहुंचे। उन्होंने खेतों में ही नरेश की धुनाई कर डाली। नरेश ने आरोप लगाया है कि पंकज की बहन ने इस बीच उसके ऊपर ब्लेड से हमला कर डाला, जिससे इसे काफी चोटें आई हैं।

नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नरेश की ओर से दायर शिकायत पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 324 और 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल रविंद्र को सौंपा गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed