{"_id":"9a8f1ccc80df307a40bdcc6eed8c614c","slug":"young-men-attempted-to-crush-the-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने की कारोबारियों को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने की कारोबारियों को कुचलने की कोशिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में कार पार्क करने को लेकर उपजे झगड़े के बाद गुस्साए युवकों ने शहर के तीन कारोबारियों को कार से कुचलने की कोशिश की। हादसे में एक व्यापारी को गंभीर और अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया। यह घटना रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे चंबाघाट फाटक के नजदीक की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक फरार है। सोमवार को तीनों कारोबारियों का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस के अनुसार रात के समय तीनों युवकों की गाड़ी पार्क करने को लेकर कारोबारियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट बाद रात 10.30 बजे युवक कार में सवार होकर आए और दुकान के बाहर खड़े कारोबारियों को कुचलने की कोशिश कर दी।
जितने में तीनों संभलते हमलावर शिमला की तरफ फरार हो गया। तीन कारोबारियों में नरेंद्र चौहान निवासी जौणाजी रोड को सबसे अधिक चोटें आई हैं।
इनका मोबाइल का कारोबार है। रिपू दमन निवासी चंबाघाट का चंबाघाट में स्पेयर पार्टस का बिजनस है। वहीं राजेश गौतम निवासी जौणा जी रोड का भी कारोबार है।