मैच के दौरान स्कोर पूछने पर युवक की हत्या, बल्ले से ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा में चल रहे एक क्रिकेट मैच दौरान स्कोर पूछने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। यहां शाहपुर से 4 किलोमीटर दूर प्रेई स्कूल में रात करीब 8 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई है।
23 वर्षीय मुनीष कुमार निवासी चंदरोहण की लाश पुलिस को खोली खड्ड में मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार शाहपुर से 4 किलोमीटर दूर प्रेई स्कूल में डे एंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। मुनीष कुमार भी स्कूल में क्रिकेट मैच देखने गया था।
मैच के स्कोरर अभिनव अवस्थी रहे। मुनीष ने स्कोर को लेकर अभिनव से कुछ पूछा। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। तैश में आकर अभिनव ने मुनीष पर बोतल से वार कर दिया और बल्ला लेकर पीछा किया। बताया जा रहा है कि युवक का बल्ले से पीटा गया है। इसके बाद देर शाम मुनीष का शव बरामद किया गया।
भाईयों ने की हत्या, लोगों ने किया प्रदर्शन
एसपी संजीव गांधी के अनुसार मुनीष की हत्या के आरोप में अभिनव अवस्थी निवासी प्रेई, अनुभव निवासी निवासी प्रेई और रजत निवासी प्रेई को आरोपी बनाया गया है। अभिनव और अनुभव दोनों रिश्ते में भाई हैं। फोरेंसिक टीम के साथ डीएसपी जवाली, एडिशनल एसपी विजय सकलानी ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है।
एक आरोपी युवक रजत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी करीब 23 से 24 वर्ष के बताए जा रहे हैं। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
परिजनों ने शाहपुर थाने के बाहर किया प्रदर्शन
युवक की हत्या पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शाहपुर थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों और परिजनों ने थाने के बाहर एचएच को जाम करने की भी कोशिश की लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद वो वापस चले गए। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के चलते धर्मशाला से भी पुलिस बल को बुला लिया गया था।