{"_id":"718d6cfbde7de38c2724e37033c43e70","slug":"young-man-hit-by-train-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 02 Aug 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना पक्का परोह में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का चेहरा ट्रेन के नीचे आने से बुरी तरह से कुचला गया, जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार अनुसार शनिवार सुबह पक्का परोह के पास अंब से अंबाला जा रही ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। युवक की जेब से भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिल पाया, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
उधर, रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल ऋषि राम का कहना है कि पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।