{"_id":"e04f1f8002d9b1a1a08980ee767b63bb","slug":"wrongful-restainent-case-at-lower-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपेयर के बदले पैसे नहीं, फोड़ दिया दुकानदार का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपेयर के बदले पैसे नहीं, फोड़ दिया दुकानदार का सिर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Mar 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
लोअर बाजार में तहबाजारी ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। युवक का नाम अखिल करोल है और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अखिल का कहना है कि उसने लोअर बाजार में फड़ी लगाकर फल बेचने वाले कुर्बान का मोबाइल रिपेयर किया।
मोबाइल ठीक कर कुर्बान को दे दिया। इसका बिल 400 सौ का बना। जब उसने पैसे मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा।
वीरवार शाम सात बजे जब वह फिर उसके पास पैसे लेने गया तो आरोपी ने उसके सिर पर बट्टे से प्रहार किया और फरार हो गया।
अखिल ने डीडीयू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। उसके सिर पर आठ टांके लगे। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।