छोटी सी बात पर महिला ने होमगार्ड को जड़ा थप्पड़, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पांवटा कालाआंब एनएच-7 मार्ग पर यमुना बैरियर पर रविवार को हंगामा हो गया। होमगार्ड जवान ने कार चालक को गाड़ी सही ढंग से खड़े करने को कहा।
इस बीच वाहन में सवार एक महिला ने उतर कर होमगार्ड जवान को थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक बैरियर के आसपास खूब हंगामा चलता रहा।
दोनों ही पक्ष एक दूसरे की गलती को लेकर अपने अपने स्टैंड पर अड़े रहे। एसएचओ पांवटा के मौके पर पहुंचने पर मामला थोड़ा शांत हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से लिखित शिकायत पुलिस थाने में दी गई है।
रविवार को भी यमुना पुल सड़क पर कार्य चलने से जाम की स्थिति थी। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद चंडीगढ़ नंबर की एक कार पांवटा की तरफ से यमुना टौल बैरियर के समीप आकर रुकी।
आबकारी एवं कराधान विभाग के यमुना बैरियर पर होम गार्ड जवान तैनात रहता है। होमगार्ड जवान का कहना है कि बैरियर पर ट्रैफिक जाम के बीच कार चालक को केवल सही तरीके से वाहन खड़े करने को कहा।
प्रेस कांफ्रेंस अटेंड करनी थी लेट हो गई
इस कार में दो महिलाएं भी सवार थीं। एक महिला ने कार से उतर कर पहले ढंग से बात करने को कहा। इसके बाद बहस करते हुए थप्पड़ मारा। होमगार्ड जवान का कहना है कि किसी भी तरह की कोई बदतमीजी वाहन सवार लोगों ने नहीं की थी।
जबकि, महिला का कहना था कि होमगार्ड जवान ने बदतमीजी से बात की थी। सूचना मिलने पर पहले लेडी कांस्टेबल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आधा घंटे तक पुलिस टीम के साथ भी वाहन सवार महिलाओं की खूब बहस चलती रही।
एक महिला का कहना था कि उन्हें देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस अटेंड करनी थी। बखेड़ा खड़ा होने पर कार्यक्रम व समय बर्बाद हो गया।
मौके पर पहुंची महिला आरक्षी ने थाने चल कर दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई लेकिन चंडीगढ़ से वाहन में पहुंची महिला ने साफ इंकार कर दिया।
उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। दोनों पक्षों की तरफ से लिखित शिकायत मिली है। इस मामले की उचित कार्रवाई होगी।