{"_id":"feb115ba18ea5f89bdffc67fb1f298d3","slug":"women-commit-suicide-at-una-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वाले करते थे मारपीट, महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वाले करते थे मारपीट, महिला ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर, लठियाणी
Updated Wed, 17 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने घर के पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सास ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ऊना जिला के लठियाणी पंचायत के गांव बिलग्रां का है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई और इसकी जांच की मांग की। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम बुलाई गई और मौत के कारणों का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मायके वालों की शिकायत के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात को लठियाणी पंचायत के गांव बिलग्रां में मोनिका उर्फ राधा (22) ने पंखे से लटककर जान दे दी। महिला का पति राजीव कुमार तथा उसका पिता जिंदू राम लठियाणी बाजार में दुकान करते हैं। ससुर जिंदू राम रात करीब 8:30 बजे दुकान से घर पहुंचे तो बहू को पंखे से लटके हुए पाया।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय पंचायत तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके का जायजा लिया तथा बड़सर के करेर गांव में मायके वालों को सूचना दी। महिला की शादी 30 जुलाई 2012 को शादी हुई थी तथा उनके कोई बच्चा नहीं है। महिला की मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोगों में माता नीलम देवी, बहन पूनम, किरण कुमारी, महिला मंडल प्रधान प्रकाशो देवी, निर्मला देवी, हमीरपुर जिला परिषद चेयरमैन सरला शर्मा, उपप्रधान सुखराम, अशोक कुमार, पिरथी चंद सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
माता नीलम देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी से मारपीट करते थे तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मायके वालों ने बेटी की हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस ने पति राजीव कुमार, ससुर जिंदू राम समेत सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मामला आत्महत्या का लग रहा है।