फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman set ablaze by in-laws kullu himachal

पेट्रोल छिड़क कर बहू को लगा दी आग, हालत गंभीर

Mon, 03 Aug 2015 11:29 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
Woman set ablaze by in-laws kullu himachal

ससुरालियों ने बहू पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। इस घटना में महिला करीब नब्बे फीसदी जल चुकी है। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वारदात में संलिप्त सास और ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के कुल्लू जिले के भुंतर के जिया गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर की जिया निवासी एक महिला की किसी बात को लेकर सास-ससुर से बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में तबदील होने लगी। बाद में तैश में आकर सास-ससुर ने बहू पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

विज्ञापन

पीड़ित महिला की हालत नाजुक

Woman set ablaze by in-laws kullu himachal

वारदात के समय महिला का पति पठानकोट गया हुआ था। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय सास भी दस फीसदी जल गई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे ऑक्सीजन लगी हुई है। उसकी गंभीर हालत को देखकर जिला अस्पताल से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

आरोपी सास-ससुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 और 307 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed