फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman robbed of gold jewellery in Una Himachal Pradesh

बाइक पर जा रहे मां-बेटे को दराट की धार पर लूटकर बदमाश फरार

Mon, 10 Aug 2020 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Aug 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed of gold jewellery in Una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हरोली विधानसभा क्षेत्र में रामपुर-हरोली पुल से रोड़ा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे मां-बेटे को घेरकर और दराट दिखाकर महिला के सोने के गहने लूट लिए। इसके बाद आरोपी दराट फेंक कर मौके से फरार हो गए। लूटपाट की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित महिला की शिकायत पर हरोली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी (49) पत्नी दलीप कुमार निवासी वार्ड सात संतोषगढ़ ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दी है कि वह बेटे रोहित कौशल के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के घर गांव कांगड़ जा रही थीं। वे शाम के समय रामपुर पुल से होते हुए रोड़ा गांव की ओर जा रहे थे। इस बीच, काले रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार व्यक्तियों ने दराट दिखाकर उन्हें डराया और कहा कि आपके पास जो है, वह सब कुछ दे दो।
विज्ञापन


आरोपी महिला के कान की सोने की बालियां और दो अंगुठियां लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दराट वहीं फेंककर भाग गए। महिला ने दराट उठाकर अपने पास रख लिया। महिला ने बताया कि उनके गहनों की कीमत करीब 70 से 75 हजार रुपये है। उधर, एसएचओ हरोली मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed