{"_id":"57dbfa654f1c1b0b32d47837","slug":"woman-jumped-into-bsl-canal-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की खुदकुशी, तड़के सुबह बीएसएल नहर में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने की खुदकुशी, तड़के सुबह बीएसएल नहर में कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में शुक्रवार तड़के एक महिला ने बीएसएल नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह करीब दस बजे महिला का शव जलाशय से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार रोपा निवासी महिला सत्या देवी (52) पत्नी जय राम ने सुबह करीब चार बजे बीएसएल नहर के कंट्रोल गेट के पास नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घर में काफी देर तक सत्या देवी न दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन सत्या का कोई पता नहीं लगा। सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने बीएसएल जलाशय में एक शव को बहते हुए देखा। जिस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
बीएसएल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बीएसएल कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। महिला का शव मिलने की खबर जब क्षेत्र में फैली तो चिंतित परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे।
जहां महिला की शिनाख्त सत्या देवी के रूप में हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।