फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman dead body found on terrace

छत पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने कहा हत्या हुई

Thu, 25 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Thu, 25 May 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
woman dead body found on terrace

प्रदेश के जिला मंडी की रीसा पंचायत के बड़रेसा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में घर की दूसरी मंजिल की छत पर लटका मिला है। मंगलवार देर शाम मेला देखकर वापस लौटे पति ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान, पुलिस और अपने ससुराल को दी। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है जबकि मृतका के परिजन हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए पति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। मृतका का पति महेंद्र सिंह निवासी बड़रेसा दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करता है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। उसकी पत्नी दो तीन दिन पहले अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ मायके गई हुई थी।
विज्ञापन


घटना से पहले ही वह वापस ससुराल लौटी थी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा, मेरी बेटी की हत्या हुई

woman dead body found on terrace

युवती के पिता प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि कि उसकी बेटी के साथ दामाद का व्यवहार सही नहीं था। अभी दो दिन पहले ही वह मायके आई थी। जब उसने पति को सूचना दी कि शाम को ससुराल पहुंचने में देरी हो जाएगी तो वह भड़क उठा और तलाक तक की बात कही दी। 

यह सुनकर कर उसने अपनी बेटी को उसके ससुराल भेज दिया था। वहीं उसने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक युवती की बहन अत्ती देवी का कहना है कि उसकी बहन की हत्या हुई है और कार्रवाई की मांग की है। 

पति ने बताई सारी बात
युवती के पति महेंद्र सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह दिल्ली से चार दिन पहले ही घर आया है। घटना वाले दिन वह वैरा गांव में अपनी मां के साथ छिंज मेला देखने गया था। उसकी पत्नी घर में बेटे के साथ पशुओं की देखभाल के लिए रुकी। रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह घर पहुंचा तो मुख्य द्वार पर ताला लटका था। उसने अपनी पत्नी को जोर-जोर से आवाजें दी लेकिन कोई जवाब न मिला।

जब पड़ोस में पता किया तो बताया गया कि वह दोपहर को ही अपने बच्चे को उनके पास छोड़कर पशुओं का चारा लाने की बात कहकर गई थी लेकिन अभी तक वापस नहीं आई। पति ने घबराहट में दरवाजे का ताला तोड़ा। निचली मंजिल में उसने पत्नी को तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। जब वे ऊपरी मंजिल पर गए तो एक कमरे में उसकी लाश छत की गार्डर से दुपट्टे से लटकी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed