{"_id":"5ed3cb31730e5b222739082e","slug":"woman-came-from-red-zone-mumbai-reached-home-police-lodges-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमा देकर घर पहुंच गई रेड जोन मुंबई से लौटी युवती, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चकमा देकर घर पहुंच गई रेड जोन मुंबई से लौटी युवती, मामला दर्ज
Sun, 31 May 2020 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के चलते होम क्वारंटीन के नियमों की अवहेलना करने, लापरवाही बरतने व पुलिस को गुमराह करने पर रेणुका पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। साथ ही उनके परिवार के एक अन्य सदस्य सहित तीन लोगों को क्वारंटीन सेंटर कालाअंब भेज दिया है। यहां तीनों को 14 दिनों तक संस्थागत क्वारंटीन किए जाने के साथ उनके कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए जाएंगे। क्वारंटीन किए गए तीनों लोगों में रेड जोन से लौटी एक युवती सहित उसका भाई, भाभी शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ददाहू निवासी एक युवती सोमवार को मुंबई से ददाहू अपने घर पहुंची थी। अंबाला रेलवे स्टेशन पर उसका भाई उसे लेने गया। लेकिन, उन्होंने वापसी में कालाअंब नाके पर पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मियों को गुमराह करते हुए क्वारंटीन किए जाने के डर से खुद को चंडीगढ़ से आने की बात कही। नियमों के तहत दोनों को बाद में घर पर ही होम क्वारंटीन किया गया। लेकिन, शनिवार को वह बाजार में घूमते दिखाई दिए। इसकी शिकायत पंचायत प्रधान ने पुलिस से की। पुलिस के घर पहुंचने के बाद खुलासा हुआ कि वह चंडीगढ़ से नहीं बल्कि रेड जोन एरिया मुंबई से लौटी है।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन किए जाने के बाद नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने दोनों भाई-बहन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही परिवार की एक अन्य सदस्य सहित तीनों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर कालाअंब भेज दिया। यहां तीनों को क्वारंटीन केंद्र में भर्ती किए जाने के साथ ही उनके कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें दोबारा होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान की शिकायत पर दो सगे बहन-भाई के विरुद्ध नियमों की अवहेलना करने, पुलिस को चकमा देने व महामारी फैलाने की आशंकाओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर ने बताया कि मामला गंभीर है। युवती रेड जोन से ददाहू पहुंची थी इसके तहत उसको क्वारंटीन केंद्र भेजा गया है।