फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman beats up panchayat Up Pradhan

उपप्रधान ने की बदतमीजी, महिला कर्मचारी ने सिखाया सबक

Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Woman beats up panchayat Up Pradhan

एक ग्राम पंचायत में उपप्रधान को महिला कर्मचारी को अभद्र कमेंट करना महंगा पड़ गया। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर के नादौन का है। महिला कर्मचारी ने पंचायत उपप्रधान की पंचायत भवन में ही पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में की।

विज्ञापन


पुलिस ने पंचायत उपप्रधान की शिकायत पंचायत प्रधान को भेजी। ऐसे में पंचायत उपप्रधान ने आखिर में महिला से माफी मांग जान छुड़ाने में ही समझदारी समझी। पंचायत कार्यालय में दैनिक कार्य चला हुआ था। इस दौरान अपना कार्य करवाने पहुंची महिला कर्मचारी को पंचायत उपप्रधान ने कमेंट कर दिया लेकिन महिला ने इसे अनदेखा कर दिया।

विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी करने पर महिला कर्मी ने पीटा उपप्रधान

Woman beats up panchayat Up Pradhan

इसका लाभ उठाकर पंचायत उपप्रधान ने दोबारा अभद्र कमेंट शुरू कर दिए लेकिन इस बार महिला कर्मचारी ने गुस्से में आकर पंचायत उपप्रधान की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना में की। पुलिस ने शिकायत पत्र पंचायत प्रधान को मार्क किया।

कार्रवाई के डर से उपप्रधान ने महिला कर्मचारी से काफी मांग जान छुड़ाने में समझदारी समझी। एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि महिला कर्मचारी ने उपप्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। इसे संबंधित पंचायत प्रधान को मार्क किया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed