फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Beaten Up By Mob In Suspicion Of Child Thief In Chamba Himachal Pradesh

लोगों ने बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा, वीडियो किया वायरल

Sat, 07 Sep 2019 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Sep 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Woman Beaten Up By Mob In Suspicion Of Child Thief In Chamba Himachal Pradesh
क्राइम

चंबा जिले के चुराह के चिल्ली में लोगों ने बच्चा चोर समझकर एक महिला की पिटाई कर दी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो महिला एक प्रवासी निकली। जोकि भीख मांगने के लिए चिल्ली में घूम रही थी। लेकिन लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने महिला की पिटाई कर डाली।

विज्ञापन


इसके साथ ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस घटना में महिला को चोटें भी आई है जबकि वह बुरी तरह से डरी हुई है। वह लोगों को वीडियो में बार-बार यही कहती दिखी कि उसे छोड़ दो वह इस इलाके को छोड़कर चली जाएगी। लेकिन लोग महिला से मारपीट करते रहे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस थाना तीसा में भी दे दी।
विज्ञापन


जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने पकड़ी गई महिला ने गहनता से पूछताछ की। पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त महिला एक भीख मांगकर गुजर बसर करती है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। इसके साथ ही लोगों को भी संयम बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। इसके चलते कहीं भी कोई अज्ञात व्यक्ति नजर आता है, तो लोग उसे संदिग्ध नजरों से देख रहे हैं। इसके चलते कई बेकसूर लोगों से मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।  


एसएचओ तीसा सन्नी गुलेरिया ने बताया कि चिल्ली में लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। इसके साथ ही उसके साथ मारपीट कर दी। पूछताछ करने पर महिला बच्चा चोर नहीं एक भिखारन पाई गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अफवाहों में आकर किसी बेकसूर से मारपीट न करें 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed