अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाजार में लात घूंसों से मजनूं की धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक महिला ने नेरवा में सरे बाजार एक मजनूं की धुनाई कर डाली। यह देख लोग भी हक्के-बक्के रह गए। लोगों ने महिला के साहस की सराहना की है।
हालांकि, पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुराना बस अड्डा नेरवा में बीच सड़क एक महिला ने एक युवक पर एकाएक लात घूंसों की बरसात कर डाली। महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
कोई भी युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं कर पाया
कोई भी युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था और न ही लोगों को पिटाई का कारण पता चल रहा था। करीब पांच मिनट की धुनाई के बाद युवक भाग निकला। इसके बाद महिला ने बताया कि वह साथ की पंचायत की रहने वाली है।
उसे एक युवक हर दिन रात के समय फोन कर आपत्तिजनक बातें करता था। उसने गांव वासियों को जब मोबाइल नंबर बताया तो पता चला कि यह नंबर किसका है। यह युवक किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता है।
वीरवार को महिला नेरवा आई और किसी ने बता दिया कि बाजार में घूम रहा यही युवक फोन करने वाला है। महिला ने तैश में आकर युवक की धुनाई शुरू कर दी। हालांकि, इस घटना के बाद कई मजनुओं को सबक मिला।