{"_id":"585423394f1c1b310e649d9a","slug":"woman-army-officer-shoots-herself-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर रैंक की महिला सैन्य अधिकारी ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेजर रैंक की महिला सैन्य अधिकारी ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Dec 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य डिपो में एक महिला सैन्य अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला अधिकारी रैंक से मेजर थी। घटना वीरवार देर रात की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका मेजर अनीता कुमारी (36) मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा की रहने वाली थी।
विज्ञापन
इस समय वह फील्ड सप्लाई डिपो, 259 कंपनी, बाड़ी ब्राह्मणा में तैनात थी। यहीं पर उनका क्वार्टर भी है। वीरवार देर रात उनके कमरे से एक जोरदार धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर जवानों की नींद खुल गई। कई जवान उनके क्वार्टर तक पहुंचे। क्वार्टर में प्रवेश किया तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी। यह देखकर जवानों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
एक समय के लिए जवानों को लगा कि कोई आतंकी हमला हो गया है। इसके बाद अधिकारियों को सूचित किया। जीएमसी पुलिस चौकी के एमएलसी के अनुसार मेजर ने अपने सिर में पिस्तौल से गोली मारी थी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जीएमसी पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी मौत का कारण सामने नहीं आ रहा।
विज्ञापन