फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wildlife time arrested two with ajgars

वाइल्ड लाइफ टीम ने हिरासत में लिए दो सपेरे, तीन अजगर बरामद

Thu, 06 Apr 2017 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, करसोग (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, करसोग (मंडी) Updated Thu, 06 Apr 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
wildlife time arrested two with ajgars

हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग में स्टेट सीआईडी और वाइल्ड लाइफ मंत्रालय दिल्ली की टीम ने दो सपेरों को हिरासत में लिया है। इनके पास तीन अजगर भी बरामद हुए हैं। सीआईडी मामले की गहन छानबीन में जुटी है। गुप्त सूचना पर स्टेट सीआईडी और वाइल्ड लाइफ मंत्रालय दिल्ली ने करसोग के साथ लगती जोहड़ बगाला कॉलोनी में दबिश दी।

विज्ञापन


इस दौरान पैशोरी पुत्र बुधिया और रूपलाल पुत्र भागीरथ वार्ड नंबर छह बगाला कॉलोनी जोहड़  पंचायत सनारली के कब्जे से तीन जीवित अजगर इंडियन रॉक प्रजाति के बरामद किए हैं। आरोपियों से पशु को जाल में फंसाने वाली चार कड़ाकी (ट्रैप) भी बरामद किए हैं। स्टेट सीआईडी के डीएसपी राहुल शर्मा, इंस्पेक्टर नवीन झाल्टा, एएसआई चुगराज, मुख्य आरक्षी भागीरथ, आरक्षी पीयूष और जोगिंद्र, वाइल्ड लाइफ मंत्रालय दिल्ली के अधिकारी गौरव भी शामिल रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपियों को टीम जेएमआईसी कोर्ट करसोग में पेश करेगी। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी स्टेट सीआईडी राहुल शर्मा ने बताया कि वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed