फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wife murdered husband along with lover in sirmour himachal

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, सड़क किनारे फेंक दिया शव

Sat, 07 Nov 2020 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पुरुवाला (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पुरुवाला (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered husband along with lover in sirmour himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल के सिरमौर जिले के गोरखूवाला में पत्नी ने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला। शातिराना तरीके से हत्या के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। प्रारंभिक पुलिस जांच में गला घोंटकर हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिपार की गोरखूवाला पंचायत निवासी रामदास (42) का शव शुक्रवार रात को बाइक के साथ सड़क किनारे पड़ा मिला। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई रामपाल ने मृतक की पत्नी और एक अन्य युवक पर हत्या का शक जताया। 

विज्ञापन


रामपाल ने पुलिस को बयान दिया कि मृतक की पत्नी नीता के पास भंगानी साहब का अश्विनी नाम का युवक अकसर आता है। इसको लेकर उसके भाई और भाभी में लड़ाई-झगड़े होते थे। छह नवंबर रात को भी मृतक का पत्नी और अश्विनी के साथ झगड़ा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोनों से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में हत्या का खुलासा होने के बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई।  एएसपी बवीता राणा ने बताया कि मृतक की हत्या गला घोंट कर की गई है। प्रारंभिक जांच इसी ओर इशारा कर रही है। मृतक का घर सील कर दिया गया है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम मौके का निरीक्षण करेगी। मेडिकल कॉलेज नाहन में मृतक के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed