फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Why is this family weeping tears of blood?

क्यों खून के आंसू रोने को मजबूर है ये परिवार?

Sun, 20 Jul 2014 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 20 Jul 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
Why is this family weeping tears of blood?

हिमाचल में नशा नौजवान युवाओं को मौत की तरफ धकेल रहा है तो वहीं उनका परिवार खून के आंसू रोने को मजूबर है। ऊना जिला में एक माह के भीतर ही नशे की ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हो गई है।

विज्ञापन


ऐसा ही मामला रविवार को भी सामने आया है। जहां पर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उपमंडल अंब के समीपवर्ती गांव गौंदपुर बनहेड़ा में नशे की ओवरडोज से इस युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विक्रम पुत्र केवल सिंह की अधिक नशे के सेवन की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, मगर नहीं बची जान

Why is this family weeping tears of blood?

पुलिस ने बताया कि विक्रम नशे का आदी था। जिसके चलते रविवार सुबह विक्रम ने नशे की गोलियां अधिक मात्रा में खा ली। इस दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाश को पोस्टर्माटम हेतु भेजा गया है।

पोस्टर्माटम के बाद लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि युवक ने नशे की गोलियां कहां से खरीदी थी।

कौन है नशे के कारोबारी पुलिस को नहीं पता

Why is this family weeping tears of blood?

इलाके में कौन नशे के इस कारोबार को अंजाम दे रहा है। इसका पता पुलिस को अभी तक नहीं है। मगर आश्चर्य इस बात का है कि नशे के सौदागार खुलेआम नशीली गोलियों का कारोबार कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि वह इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशे की खेप कहा से आई थी। अब देखना यह है कि पुलिस इन मौत बांटने वाले सौदागरों को पकड़ पाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed