फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   When asked to wear a mask a young man fight will police personnel at chamba

मास्क पहनने को कहा तो पुलिस कर्मियों से भिड़ गया युवक, एक जवान चोटिल

Tue, 21 Apr 2020 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Apr 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
When asked to wear a mask a young man fight will police personnel   at chamba
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के चंबा में पुलिस कर्मियों ने मास्क लगाने को कहा तो युवक उनसे भिड़ गया, जिससे एक जवान को चोटें आई हैं। घटना चमेशनी मोहल्ला की है। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को दबोचकर सदर पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार सिटी चौकी पुलिस चंबा के आरक्षी अमित और कुलदीप कुमार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी दे रहे थे। जब वे चमेशनी मोहल्ले में पहुंचे तो एक युवक दर्जी की दुकान के बाहर खड़ा था।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक से खड़े होने का कारण पूछा और मास्क पहनने के लिए कहा। इस पर युवक आग बबूला हो गया और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। युवक ने पुलिस कर्मियों से मारपीट भी शुरू कर दी। इस दौरान आरक्षी अमित कुमार को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उधर, युवक के पिता कामेश्वर वर्मा ने पुलिस द्वारा उनके बेटे पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने मिलकर युवक की पिटाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने डीआईजी से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed