फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra CD case, vigilence can interrogate two senior officers

फंस गए सीएम केस में गड़बड़ी करने वाले अफसर

Sat, 10 May 2014 09:13 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra CD case, vigilence can interrogate two senior officers

वीरभद्र सिंह सीडी मामले में विजिलेंस के पूर्व एसपी हृदयेष बिष्ट पर तलवार लटक गई है। उनसे अगले सप्ताह तक विजिलेंस पूछताछ कर सकती है। बिष्ट वर्तमान में किन्नौर में कमांडेंट होमगार्ड हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस उनसे पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार करने में जुटी हुई है। इसके लिए जांच टीम शीघ्र ही मामले से जुडे़ गवाहों के बयान दर्ज करेगी।

अभी तक की जांच में विजिलेंस ने कई सबूत एकत्र कर लिए हैं, जिनके आधार पर बिष्ट से पूछताछ होगी। पूर्व एसपी पर आरोप हैं कि इन्होंने विजिलेंस में एसपी रहते हुए आईओ के साथ मिलकर वीरभद्र सीडी मामले में झूठे बयान दर्ज किए थे।

विज्ञापन

दोनों अफसरों पर दर्ज है एफआईआर

Virbhadra CD case, vigilence can interrogate two senior officers

झूठे बयान लेने के आरोपों को आधार बनाते हुए विजिलेंस ने 29 फरवरी को तत्कालीन एसपी हृदयेष बिष्ट और रिटायर हो चुके पूर्व इंस्पेक्टर दयासागर के खिलाफ विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज की है।

एफआईआर आईपीसी की धारा 218 के तहत शिमला थाने में दर्ज हुई है। इसमें इन अफसरों पर आरोप है कि वीरभद्र सिंह पर जबरन केस बनाने के लिए इन्होंने गवाहों के झूठे बयान दर्ज किए। इस केस में पूर्व डीजीपी डा. डीएस मन्हास को भी आरोपी बनाया गया है।

सीडी केस में वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह को लोअर कोर्ट बरी घोषित कर चुका है। बिष्ट 2009-10 में विजिलेंस में एसपी थे। डीआईजी विजिलेंस अरविंद शारदा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पूछताछ करने से पूर्व जांच टीम की ओर से सुबूत एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद मामले से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed