फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Violent clash in parwanoo himachal, two groups attacked with sword on each other

तलवार से हमला और हवाई फायर, देसी कट्टे से डराया, क्रॉस एफआईआर

Mon, 14 Jan 2019 09:53 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Violent clash in parwanoo himachal, two groups attacked with sword on each other

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में कैंटर यूनियन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को दोनों गुटों में अलग-अलग जगह हुई हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पहले मामले में सुखविंद्र सिंह पुत्र परसन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रमोद शर्मा पुत्र अमरनाथ की गाड़ी का चालक है। शनिवार सुबह जब वह सेक्टर-3 में सहकारी सभा के कार्यालय के आंगन में धूप सेंक रहा था तो एक पजेरो गाड़ी में दीपू और तीन अन्य लोग सवार होकर उसके सामने पहुंच गए।
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर सुखविंद्र सिंह पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ पर चोट लगी है। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और जाते समय हवा में 2-3 फायर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर मौके से भागा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुआ पूरा विवाद

Violent clash in parwanoo himachal, two groups attacked with sword on each other

दूसरे मामले में प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि उसका कालका में गाड़ियों का काम है। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्तों के साथ शीतला माता मंदिर परवाणू के पास स्थित अपने ससुर के कार्यालय आया था।

जैसे ही वह सीढ़ियां चढ़ने लगे, उन्हें प्रमोद शर्मा निवासी धगढ़ व कालू, रूबल व पिंकू ने घेर लिया। इस दौरान सबने मिलकर उन पर हमला बोल दिया। पीड़ित प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पिंकू ने देसी कट्टा और रॉड निकाल कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार इस मारपीट में उसकी दोनों टांगों, अमित के पैर और घुटने में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed