फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilence registered cheating case aganiest AN Sharma, former IPS officer

पूर्व आईपीएस एएन शर्मा पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 17 Jun 2014 11:33 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
vigilence registered cheating case aganiest AN Sharma, former IPS officer

विजिलेंस ने पूर्व आईपीएस एएन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। शिमला थाने में मंगलवार देर शाम को इस बारे में सारी प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


एएन शर्मा ने वर्ष 2007 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। बाद में टिकट नहीं मिला और एएन शर्मा ने नौकरी में वापसी के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस आवेदन को रद्द कर दिया था। लेकिन बाद में भाजपा सरकार में ये सरकारी नौकरी में लौट आए। तब वह शिमला नगर निगम में कमीशर थे। शर्मा 30 नवंबर 2011 को रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर सेवा लाभ लेने का है आरोप

vigilence registered cheating case aganiest AN Sharma, former IPS officer

विजिलेंस के अनुसार वापसी के लिए आवेदन में देरी के कारण इसे रद्द किया गया था। लेकिन बाद में इन्हें नियमों के खिलाफ इन्हें वापस लिया गया। जांच में आरोप है कि शर्मा ने बैक डेट के आवेदन से धोखाधड़ी कर ये लाभ लिया।

अब कांग्रेस के दोबारा सत्ता में आने के बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश विजिलेंस को दिए थे। एसपी विजिलेंस के अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसपी सोलन रमेश छाजटा को मामले की जांच सौंपी गई।

रिपोर्ट सौंपने के बाद विजिलेंस के आला अधिकारियों ने मामले में कानूनी सलाह ली और पूर्व आईजी के खिलाफ एफआईआर का फैसला लिया।

कुछ और अफसरों के नाम का हो सकता है खुलासा

vigilence registered cheating case aganiest AN Sharma, former IPS officer

एफआईआर के लिए मंगलवार को शिमला थाना में स्टाफ को देर शाम तक रोका रखा गया था। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार इस मामले में गृह विभाग के भी कुछ अफसरों के नाम सामने आए हैं, हालांकि अभी तक विजिलेंस ने इन नामों का खुलासा नहीं किया है।

आगामी जांच में पता चलेगा कि आखिर यह मामला कितना बड़ा है और कौन कौन लोग इस संलिप्त पाए जाएंगे।

फिलहाल जांच एजेंसी ने तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही एएन शर्मा को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed