फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance will interrogate MP Anurag Thakur today

विजिलेंस सवालों का थाने में जवाब देंगे सांसद अनुराग

Sat, 31 May 2014 08:33 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Vigilance will interrogate MP Anurag Thakur today

हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर से पूछताछ से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को विजिलेंस प्रमुख पृथ्वीराज ने मुख्य सचिव पी. मित्रा के साथ लंबी बैठक की।

विज्ञापन


मित्रा के पास मुख्य सचिव होते हुए गृह विभाग और विजिलेंस का भी कार्यभार है। लंबी बैठक के दौरान पूछताछ को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

एचपीसीए मामले में कुल तीन एफआईआर विजिलेंस ने दर्ज की हैं जिनमें सांसद अनुराग ठाकुर को आरोपी बनाया जा रहा है। हालांकि, इनमें से महज एक केस ही मजबूत लग रहा है।
विज्ञापन

आज होगी अनुराग ठाकुर से पूछताछ

Vigilance will interrogate MP Anurag Thakur today
सांसद अनुराग ठाकुर से होटल पवेलियन के लिए पेड़ों के कटान और धर्मशाला स्टेडियम के साथ लगती 720 वर्ग मीटर सरकारी भूमि कब्जाने के मामले में आज पूछताछ होने जा रही है।

विजिलेंस ने पहले उन्हें पूछताछ के लिए 2 जून को बुलाया गया था। मगर वह 2 जून की व्यस्तता के कारण खुद 31 मई को ही हाजिर हो रहे हैं।

ऐसे में इस पूछताछ से पहले विजिलेंस के एडीजीपी की मुख्य सचिव से मुलाकात के कई मायने हैं। अनुराग को इससे पहले भी विजिलेंस प्रश्नावली भेजकर कई सवालों के जवाब मांग चुकी है। लेकिन इन जवाबों से जांच एजेंसी संतुष्ट नहीं थी। इसीलिए सांसद को थाने आकर पूछताछ में शामिल होना पड़ रहा है।

बाली ने किया था विजिलेंस पर हमला

Vigilance will interrogate MP Anurag Thakur today

गौरतलब है कि सांसद से पूछताछ से ठीक दो दिन पहले सरकार के ही एक मंत्री जीएस बाली ने विजिलेंस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर ‌दिए थे।

बाली का कहना था कि जांच एजेंसी महज एक केस पकड़ कर बैठी है। बाकी भ्रष्टाचार के मामलों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सूत्र कहते हैं कि इस बैठक में परिवहन मंत्री जीएस बाली के इस बयान पर भी चर्चा हुई है। बाली कांग्रेस चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि अब विजिलेंस दूसरे मामलों में भी जांच तेज कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed