{"_id":"353e2e1dee7e6c1602b58c82eef4440d","slug":"vigilance-raided-the-mc-office-seized-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी मन्हास की मुश्किलें बढ़ीं, रिकॉर्ड जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व डीजीपी मन्हास की मुश्किलें बढ़ीं, रिकॉर्ड जब्त
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पूर्व डीजीपी डा. डीएस मन्हास की मुश्किल दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा में दबिश देकर अवैध भवन निर्माण मामले में पूर्व डीजीपी का रिकार्ड जब्त किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने हिमाचल के पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस मन्हास और उनकी पत्नी अंजू मन्हास के खिलाफ वीरवार को शिमला थाने में केस दर्ज किया है। अवैध भवन निर्माण मामले में मन्हास दंपति के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, पीसी एक्स की धारा 13(1)(डी) और नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मन्हास पर पद के दुरुपयोग के अलावा सरकारी जमीन पर कब्जा करने और अवैध रूप से मकान की मंजिल तैयार करने, नगर निगम में कमिश्नर रहते पत्नी के नाम भवन निर्माण की अनुमति देने का आरोप है।
विज्ञापन
शनिवार को इसी कड़ी में डीएसपी विजिलेंस शकुंतला ने टीम सहित नगर निगम में जाकर भवन निर्माण की फाइलें जब्त की है। विजिलेंस की दबिश को लेकर दिन भर नगर निगम में हड़कंप मचा रहा।
विजिलेंस की जांच से पहले पूर्व डीजीपी के खिलाफ नगर निगम के आयुक्त और सहायक आयुक्त के कोर्ट में मामले चल रहे हैं। आयुक्त कोर्ट में अवैध निर्माण और सहायक आयुक्त कोर्ट में सरकारी भूमि पर कब्जे का मामला विचाराधीन है।