फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilance Paste Notice at all the locations of accused assistant drug controller in solan

ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह का तबादला, भ्रष्टाचार का आरोपी सहायक नियंत्रक भूमिगत

Sat, 24 Aug 2019 10:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
vigilance Paste Notice at all the locations of accused assistant drug controller in solan
प्रतीकात्मक तस्वीर

सहायक दवा नियंत्रक के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर ही सरकार ने दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह को भी पद से हटा दिया। शनिवार को छुट्टी के दिन आदेश जारी कर सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय में बतौर ओएसडी लगा दिया।

विज्ञापन


मरवाह लंबे समय से बद्दी में विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। निदेशालय में अब वह बतौर ओएसडी निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा का सहयोग करेंगे। उन्हें खाद्य सुरक्षा का काम सौंपा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सहायक दवा नियंत्रक सरीन के कई बार दौरों पर जाने और कार्रवाई न होने के अलावा मरवाह के खिलाफ भी कई शिकायतें सरकार को मिली थीं। उधर भ्रष्टाचार का केस दर्ज होने के बाद भूमिगत सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन 24 घंटे बाद भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी के सभी ठिकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। उसे रविवार तक हर हाल में सोलन थाने में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस के सोलन थाने में मामला दर्ज हुआ है और यहीं पूछताछ होगी।

आरोपी हाजिर न हुआ तो आगामी कार्रवाई करेंगे : एडीजी 

vigilance Paste Notice at all the locations of accused assistant drug controller in solan
निशांत सरीन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नोटिस के बावजूद यदि आरोपी विजिलेंस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। बद्दी में तैनात रहे सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को एक साथ उसके घर और दफ्तर समेत सात ठिकानों पर दबिश दी थी। विजिलेंस टीमें सोलन, शिमला, बद्दी, बिलासपुर, चंडीगढ़, पंचकूला और जीरकपुर पहुंची। 

बद्दी दवा नियंत्रक कार्यालय में करीब ढाई घंटे तक टीम फाइलें खंगालती रहीं। छानबीन के दौरान चंडीगढ़ में आरोपी की रिहायश से विदेशी शराब और जीरकपुर से नकदी बरामद हुई है। इस दौरान दबिश की भनक लगते ही सरीन गायब हो गया। विजिलेंस ने सभी ठिकानों से मिले दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। अब इस मामले में रविवार का दिन सबसे अहम माना जा रहा है। आरोपी के सामने आते ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होगा।

उधर, इस दबिश के बाद दवा निर्माता उद्योगों में हड़कंप मचा है। विजिलेंस के एडीजी अनुराग गर्ग का कहना है कि आरोपी को सोलन थाने में हाजिर होने के आदेश हुए हैं। यह सूचना उसे नोटिस के माध्यम से दी गई है। यदि वह रविवार को हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरा मामला खुलने और आरोपी के सामने आने के बाद ही सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed