फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance Grills Former Himachal Cm Prem Kumar Dhumal.

जानिए, किस मामले में हुई धूमल से पूछताछ?

Tue, 30 Sep 2014 08:41 AM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
Vigilance Grills Former Himachal Cm Prem Kumar Dhumal.

पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा की समय पूर्व सेवानिवृत्ति मामले में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल को एक प्रश्नावली भेजकर जवाब तलब किए हैं। विजिलेंस ने धूमल से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। ऐसी ही प्रश्नावली पूर्व मुख्य सचिव रवि ढींगरा और तत्कालीन गृह सचिव डा. पीसी कपूर को भी भेजी है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने धूमल से पूछा है कि पिछली सरकार ने एएन शर्मा की समय पूर्व सेवानिवृत्ति के आवेदन को पहले रद्द किया और बाद में मंजूर कर लिया गया। दोनों बार ऐसा किन नियमों के तहत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री से एनएन शर्मा से उनके संबंधों पर भी सवाल पूछे गए हैं। इसके अलावा एएन शर्मा के टिकट के लिए आवेदन करने संबंधित सवाल भी पूछे गए हैं।
विज्ञापन

क्या है यह मामला

Vigilance Grills Former Himachal Cm Prem Kumar Dhumal.

विजिलेंस जांच में एएन शर्मा पर आरोप हैं कि वे वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हमीरपुर जिले के नादौन निर्वाचन क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे। उन्होंने टिकट लेने की प्रक्रिया में समय पूर्व सेवानिवृत्ति को आवेदन किया था। उन्हें सेवानिवृत्ति देने की अधिसूचना को सरकार ने बाद में विदड्रा कर लिया था। टिकट नहीं मिलने के बाद वे पुलिस सेवा में लौट आए। वे पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्हें नगर निगम शिमला के आयुक्त पद पर भी नियुक्ति दी गई।

सत्ता में आते ही जांच बैठाई कांग्रेस ने

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने इस विषय पर प्रारंभिक जांच बैठाई। बाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एएन शर्मा धूमल के करीबियों में गिने जाते रहे हैं। वे 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वे 30 नवंबर 2011 को सेवानिवृत्त हुए। विजिलेंस ने इस मामले में शर्मा की सेवानिवृत्ति की अधिसूचना को वापस लेने में मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव और गृह सचिव की भूमिका पर भी उंगली उठाई।


मामले का अन्वेषण अंतिम चरण में है। इसी प्रक्रिया में एक प्रश्नावली भेजी गई है।
- रमेश छाजटा, पुलिस अधीक्षक, विशेष जांच इकाई, विजिलेंस ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed