फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vicious created fake Facebook page of Dalai Lama's guru, complaint lodged

शातिरों ने बनाया दलाई लामा के गुरु का फर्जी फेसबुक पेज, शिकायत दर्ज

Fri, 24 Apr 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Apr 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Vicious created fake Facebook page of Dalai Lama's guru, complaint lodged
धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला

शातिरों ने धर्मगुरु दलाई लामा के गुरु क्याब्जे योंगजिन लिंग रिनपोंछे का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर अनुयायियों से ठगी करने की कोशिश की है। शातिरों की ओर से दुनिया भर में फैले अनुयायियों से ठगी की भनक लगते ही धर्मगुरु दलाई लामा के गुरु क्याब्जे योंगजिन लिंग रिंपोंछे के सचिव तेनजिन खेंसे ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में शातिरों के खिलाफ एफआआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की है। 

विज्ञापन


धर्मगुरु दलाई लामा के गुरु रिंपोंछे के सचिव तेंजिन खेंसे ने बताया कि वर्ष 2018 से अभी तक तीन बार धर्मगुरु के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है। अब हाल ही में फिर से शातिरों ने धर्मगुरु रिंपोंछे के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाया है। फर्जी फेसबुक पेज के जरिए शातिर धर्मगुरु के अनुयायियों से डोनेशन मांग रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, फर्जी फेसबुक पेज के बारे में हमें दुनिया भर में बसे कई अनुयायियों ने जानकारी दी। इसके बाद हमने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर सूचना डालकर अपने अनुयायियों को शातिरों से सावधान कर दिया है। इसके अलावा हमने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में अज्ञात शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच का आग्रह किया है। उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। 

Trending Videos

कौन हैं धर्मगुरु रिंपोंछे 

क्याब्जे योंगजिन लिंग रिंपोंछे धर्मगुरु दलाई लामा के गुरु हैं। इनका निवास धर्मगुरु दलाई लामा के महल से करीब चार किलोमीटर दूर है। क्याब्जे योंगजिन धर्मगुरु लिंग रिंपोंछे के 7वें अवतार हैं।

क्याब्जे योंगजिन को दलाई लामा ने वर्ष 1987 में अपने गुरु रिंपोंछे के अवतार के रूप में मान्यता दी थी। रिंपोंछे 34 वर्ष के हैं। वह भारत में ही जन्मे हैं। शिक्षा दीक्षा पूरी करने के बाद अब वह दुनिया भर में प्रवचन देते हैं। दुनिया भर में इनके लाखों अनुयायी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed