फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a women died at mandi due to fall of HT line

खेतों में कर रही थी काम कि आसमान से आई मौत

Sat, 28 Jun 2014 02:26 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
a women died at mandi due to fall of HT line

हिमाचल के जिला मंडी की खारशी पंचायत के भारसी गांव में 33 केवी एचटी लाइन की तार के अचानक जमीन पर गिरने से खेतों में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। एक अन्य महिला इस हादसे में घायल हो गई है।

विज्ञापन


दोनों महिलाओं के साथ दो बच्चे भी खेतों में काम कर रहे थे। वे सकुशल हैं। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय चंपा देवी पत्नी भीम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने टावर कंपनी और विद्युत बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब सवा बारह बजे हुआ। भारसी की चंपा देवी अपनी देवरानी गीता और दो बच्चों चंदन तथा ललिता के साथ मक्की के खेतों में गुड़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे को लेकर बोर्ड और कंपनी में टकराव

a women died at mandi due to fall of HT line

हादसे की जिम्मेदारी से बचने के लिए विद्युत बोर्ड और टावर कंपनी के बीच टकराव हो गया है। विद्युत बोर्ड के अधिकारी इस हादसे पर टावर कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं वहीं टावर कंपनी विद्युत बोर्ड को दोषी मान रहे हैं। गोहर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बिजली की तारों की चपेट में आने से चंपा देवी की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोर्ड विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दर्दनाक हादसे के चार घंटे बाद विद्युत बोर्ड के अधिकारी घटना स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर माहौल को शांत करवाया।

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता आयूष मिन्हास ने कहा कि जहां हादसा हुआ है वहां विभाग ने कोई शट डाउन घोषित नहीं था। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने कहा ‌कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना की हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed