खेतों में कर रही थी काम कि आसमान से आई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी की खारशी पंचायत के भारसी गांव में 33 केवी एचटी लाइन की तार के अचानक जमीन पर गिरने से खेतों में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। एक अन्य महिला इस हादसे में घायल हो गई है।
दोनों महिलाओं के साथ दो बच्चे भी खेतों में काम कर रहे थे। वे सकुशल हैं। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय चंपा देवी पत्नी भीम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने टावर कंपनी और विद्युत बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब सवा बारह बजे हुआ। भारसी की चंपा देवी अपनी देवरानी गीता और दो बच्चों चंदन तथा ललिता के साथ मक्की के खेतों में गुड़ाई कर रहे थे।
हादसे को लेकर बोर्ड और कंपनी में टकराव
हादसे की जिम्मेदारी से बचने के लिए विद्युत बोर्ड और टावर कंपनी के बीच टकराव हो गया है। विद्युत बोर्ड के अधिकारी इस हादसे पर टावर कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं वहीं टावर कंपनी विद्युत बोर्ड को दोषी मान रहे हैं। गोहर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
बिजली की तारों की चपेट में आने से चंपा देवी की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोर्ड विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दर्दनाक हादसे के चार घंटे बाद विद्युत बोर्ड के अधिकारी घटना स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर माहौल को शांत करवाया।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता आयूष मिन्हास ने कहा कि जहां हादसा हुआ है वहां विभाग ने कोई शट डाउन घोषित नहीं था। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना की हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।