फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una : reaction from injection, woman unable to speak

इंजेक्शन से रिएक्शन, महिला की जुबान बंद

Sun, 15 Jun 2014 10:17 PM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
una : reaction from injection, woman unable to speak

उपचार के दौरान इंजेक्शन के रिएक्शन से एक महिला की जुबान बंद होने का मामला सामने आया है। हालत में सुधार न होने पर उसे इलाज के पीजीआई के लिए रवाना होना पड़ा। यह आरोप महिला के परिजनों ने लगाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के गांव रिट सतरुखा की केसरी देवी उल्टी एवं दस्त से ग्रस्त थी। 7 जून को अपना इलाज करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में गई, जहां पर इंजेक्शन लगने पर महिला को रिएक्शन हो गया।
विज्ञापन


रिएक्शन होने के बाद पीड़ित महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।

चार दिन बाद भी महिला की आवाज वापस नहीं

una : reaction from injection, woman unable to speak

तीन दिन इलाज चलने के उपरांत उसे दस जून को घर भेज दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की आवाज बंद होने के सभी टेस्ट भी किए। टेस्ट रिपार्ट में महिला को सामान्य बताया गया। लेकिन डिस्चार्ज होने के चार दिन बाद भी महिला की आवाज वापस नहीं आई।

मजबूरन उसे पीजीआई चंडीगढ़ का जाना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की गलती का खामियाजा उक्त महिला को भुगतना पड़ रहा है। सीएमओ जीआर कौशल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को हर हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी और उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी।

उधर, एसडीएम बंगाणा मनोहर लाल यादव का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जानकारी अभी मिली है, मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed