फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Himachal Pradesh Man kill wife by hitting her with brick

हॉटस्पॉट पंचायत में ईंट से वार कर पत्नी की हत्या, फरार आरोपी प्रवासी गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Una Himachal Pradesh Man kill wife by hitting her with brick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के चलते हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र पंजोआ लडोली (ऊना, हिमाचल प्रदेश) में दुकान में किरायेदार प्रवासी व्यक्ति ने ईंट से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका गुड्डो पत्नी बली मोहम्मद निवासी गांव खंडूआ पीएस अवैहती जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

विज्ञापन


हत्या के बाद मौके से भाग निकले आरोपी पति को उसके रिश्तेदारों ने पक्का परोह रोड के निकट घायल अवस्था में दबोच लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि कुठेड़ा खैरला के साथ सटे होने के कारण पंजोआ लडोली को भी एक हॉटस्पॉट पंचायत घोषित किया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी मनोज जम्वाल के अनुसार बली मोहम्मद जनवरी माह से गांव के वार्ड संख्या चार में अपने परिवार सहित रह रहा था। उसके साथ की दुकान में उसके साढ़ू का परिवार रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात लगभग दस बजे गुड्डो अपनी बहन के यहां टीवी देखने के बाद अपनी दुकान पर चली गई। जहां पति-पत्नी में कोई विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पति ने महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। मृतका की बेटी ने सुबह अपनी मौसी को बताया कि पिता ने ही मां को ईंट से मारा है। लोगों ने उसकी तलाश की और पक्का परोह रोड पर दबोच लिया।

घर खर्च मांगा तो पीट दी पत्नी
क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने मारपीट कर अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसका पति कोई कामकाज नहीं करता है और बिना वजह उससे मारपीट करता है। घर खर्च के लिए भी पैसा नहीं देता है।


रविवार को विवाद के बाद उसने पत्नी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed