फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Women Arrested With Charas In Kullu in Himachal Pradesh

नाके पर तलाशी के दौरान पौने दो किलो चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2020 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2020 06:26 PM IST
सार

  • आरोपी महिलाएं नशे को पैकेट में छुपाकर बस में ले जा रही थी चंडीगढ़, नाके पर पकड़ीं
  • मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही पुलिस 

विज्ञापन
Two Women Arrested With Charas In Kullu in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में पुलिस ने एक किलो 807 ग्राम चरस के साथ दो महिलाओं को धरा है। महिलाएं बस में सवार होकर चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस ने तलाशी के लिए वोल्वो को रोका तो सोयल गांव और मनाली की दो महिलाओं से चरस की खेप बरामद हुई। महिलाओं ने चरस के दो पैकेट बनाए हुए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम भुंतर के पास नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान कुल्लू से मंडी की तरफ जा रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। एक बस को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस की टीम बस में चढ़ी तो विद्या देवी पत्नी ठाकरू निवासी गांव सोयल, डाकघर हरिपुर, कुल्लू, पूजा पत्नी योगिंद्र कुमार निवासी गोमा रोड, मनाली घबरा गई। पुलिस को दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। शक के आधार पर जब महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके पास दो पैकेट में पौने दो किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिले में चरस सप्लाई में महिलाओं की भागीदारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस अब तक कई महिलाओं को चरस के साथ पकड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि चरस माफिया भांग को इधर-उधर करने में महिलाओं का इस्तेमाल कर रहा है। आम तौर पर महिलाओं पर पुलिस को भी शक नहीं होता है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की।


कहा कि पुलिस ने दो महिलाओं के पास से नाकाबंदी के दौरान पौने दो किलो चरस पकड़ी है। आरोपी महिलाएं चरस की खेप को बस में चंडीगढ़ लेकर जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें भुंतर थाना के तहत ही पकड़ लिया। आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने चरस कहां से लाई थी। आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed