मंदिर से लौटने के बाद पंजाब के दो श्रद्घालुओं ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में आए पंजाब के दो श्रद्धालु युवकों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों युवक पंजाब नवांशहर के रहने वाले थे और एक दिन पहले ही यहां पहुंचे थे।
वह बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल में ठहरे थे। सुबह दोनों को होटल के कमरे में मृत पाया गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों युवकों ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान लखविंद्र सिंह (33) पुत्र हरभजन सिंह और मनदीप निवासी निवासी शहीद भगत सिंह निवासी नगर नवांशहर पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
देर रात होटल पहुंचे थे दोनों
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनयनादेवी बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल में दोनों श्रद्धालु युवक शनिवार शाम करीब पांच बजे पहुंचे थे। होटल में कमरा लेने के बाद दोनों मां के दर्शन के लिए मंदिर चले गए।
रात करीब 9:30 दोनों कमरे में आए और सो गए। सुबह जब 10 बजे तक युवक नहीं उठे तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज न आने के पर होटल स्टॉफ मालिक को इस बारे में सूचित किया।
जब दरवाजा की कुंडी तोड़कर कर्मचारी भीतर पहुंचे तो दोनों बिस्तर पर मृत पड़े थे। इन्हें देखकर होटल कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मालिक को इसकी सूचना दी।
जांच में जुटी बिलासपुर पुलिस
बाद में मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त ने भी मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। उनके साथ थाना कोट प्रभारी मोहन रावत, नयना देवी पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद ने सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
डीएसपी बलदेव दत्त ने पंजाब के दो युवकों ने होटल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।