शिमला में एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य धरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालुगंज पुलिस ने शनिवार दोपहर टुटू चौक पर एटीएम कार्ड चोरी के एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त शिवम उर्फ उदय प्रताप सिंह (24) उत्तर प्रदेश निवासी और हरदीप (37) निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
पुलिस थाना बालुगंज के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पांच नवंबर को बालुगंज थाना में उत्तराखंड निवासी कैलाश चंद त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तारादेवी के पास कुछ संदिग्धों ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसके एटीएम से पैसे निकाल लिए।
हालांकि इस दौरान शिकायतकर्ता ने अपना एटीएम ब्लॉक करवा दिया था। शिकायत के बाद से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों की सीसीटीवी की फुटेज चेक की।
पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला
इसमें आरोपियों की पहचान नहीं हुई। लेकिन तीनों सीसीटी कैमरों से एक गाड़ी का नंबर बार-बार पाया गया। इसके बाद से पुलिस ने इस गाड़ी को ट्रेस करना शुरू किया। शुक्रवार को चंडीगढ़ टॉल प्लाजा से सूचना मिली कि पीबी 10 जी 1860 नंबर की एक गाड़ी शिमला की तरफ आ रही है।
इसके बाद पुलिस ने इन शातिरों को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया और शनिवार दोपहर को टुटू चौक पर धर दबोचा। पांच नवंबर को करीब डेढ़ बजे शोघी के एक एटीएम से आरोपियों ने चोरी किए एटीएम कार्ड के जरिये 20 हजार रुपये निकाले।
इसके बाद इसी एटीएम से सोलन की एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन खरीदने के बाद 48 हजार रुपये चुकाए। शाम को चंडीगढ़ पहुंचकर एटीएम से 20 हजार रुपये और निकाले। इसमें पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एटीएम कार्ड के इन दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।